March 5, 2026
Jagdalpur : CMHO पर वार्ड आया के गंभीर आरोप, जांच की मांग

Jagdalpur : CMHO पर वार्ड आया के गंभीर आरोप, जांच की मांग

Dec 18, 2025

छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में पदस्थ मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) डॉ. आरके सिंह पर एक वार्ड आया ने गंभीर आरोप लगाए हैं। वार्ड आया का कहना है कि CMHO उनके साथ अभद्र व्यवहार करते हैं, हाथ पकड़ते हैं और गले लगाने जैसी हरकतें करते हैं।

कलेक्टर से की गई लिखित शिकायत

पीड़िता वार्ड आया ने मामले को लेकर जिला कलेक्टर को लिखित शिकायत सौंपी है। शिकायत पत्र में उन्होंने CMHO के व्यवहार को आपत्तिजनक बताते हुए उचित कार्रवाई की मांग की है।

शिकायत में क्या कहा गया

वार्ड आया ने अपनी शिकायत में लिखा है कि वह CMHO के घर खाना बनाने का काम करती हैं। आरोप है कि जब वह अकेली होती हैं, तब CMHO उनका हाथ पकड़ते हैं, गले लगाने की कोशिश करते हैं और डबल मीनिंग बातें करते हैं।

आदेश पर पदस्थ थी वार्ड आया

जानकारी के अनुसार, वार्ड आया कांटा ब्लॉक के एक अंदरूनी इलाके के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ हैं। 21 फरवरी 2025 को उन्हें CMHO कार्यालय के अंतर्गत अन्य कार्यों के लिए आदेशित किया गया था।

CMHO ने आरोपों से किया इनकार

मामले में CMHO डॉ. आरके सिंह ने सभी आरोपों को निराधार बताते हुए कहा है कि उन्होंने किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ या बदसलूकी नहीं की है।

जांच की उठी मांग

मामले के सामने आने के बाद प्रशासनिक स्तर पर जांच की मांग तेज हो गई है। अब जिला प्रशासन की ओर से की जाने वाली कार्रवाई पर सभी की नजरें टिकी हैं।

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix