March 3, 2026
कलेक्टर के निर्देश पर अवैध धान परिवहन–भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, 67 प्रकरण दर्ज और 3458 क्विंटल से अधिक धान जब्त

कलेक्टर के निर्देश पर अवैध धान परिवहन–भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, 67 प्रकरण दर्ज और 3458 क्विंटल से अधिक धान जब्त

Dec 17, 2025

रायपुर। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के निर्देशानुसार खरीफ वर्ष 2025-26 में अवैध धान परिवहन एवं भंडारण पर प्रभावी नियंत्रण के लिए जिले में सघन कार्रवाई की गई। खाद्य विभाग, राजस्व विभाग और मंडी समिति की संयुक्त टीमों ने 02 दिसंबर से 13 दिसंबर 2025 के बीच विशेष जांच अभियान चलाया।

जांच के दौरान रायपुर जिले में कुल 67 प्रकरण दर्ज किए गए, जबकि 3458.56 क्विंटल धान जब्त किया गया। संयुक्त निरीक्षण दल ने विभिन्न मंडी क्षेत्रों में औचक निरीक्षण कर अवैध भंडारण और परिवहन के मामलों पर कार्रवाई की।

रायपुर मंडी क्षेत्र

रायपुर मंडी क्षेत्र में 10 प्रकरण दर्ज हुए। ग्राम चरौदा, कुरा, आमासिवनी, बरबंदा और पंडरभट्टा सहित कई स्थानों पर कार्रवाई करते हुए राइस मिलों व व्यापारिक प्रतिष्ठानों से बड़ी मात्रा में धान जब्त किया गया।

नवापारा मंडी क्षेत्र

नवापारा मंडी क्षेत्र में 5 प्रकरण दर्ज किए गए। ग्राम पोड़, परसदा, पारागांव और पिपरौद सहित विभिन्न स्थानों से 541.16 क्विंटल धान जब्त किया गया।

आरंग, नेवरा और अभनपुर मंडी क्षेत्र

आरंग मंडी क्षेत्र में 7 प्रकरण, नेवरा मंडी क्षेत्र में 3 प्रकरण और अभनपुर मंडी क्षेत्र में 2 प्रकरण दर्ज करते हुए अलग-अलग गांवों से अवैध रूप से संग्रहित धान जब्त किया गया।

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix