March 4, 2026
हाथी के हमले में महिला की मौत, गांव में दहशत का माहौल

हाथी के हमले में महिला की मौत, गांव में दहशत का माहौल

Dec 17, 2025

कटघोरा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के कटघोरा वनमंडल से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। चैतमा वनपरिक्षेत्र अंतर्गत बेरिउमराव गांव के नीमपानी इलाके में जंगली हाथी के हमले से एक महिला की मौत हो गई, जिससे इलाके में दहशत का माहौल है।

मृतका की पहचान 60 वर्षीय सुंदरी मझावार के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, सुंदरी मझावार मंगलवार देर रात अपने घर के आंगन में सो रही थीं, तभी अचानक एक जंगली हाथी गांव में घुस आया और महिला पर हमला कर दिया। हमले में महिला की मौके पर ही मौत हो गई।

ग्रामीणों में भय का माहौल

घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की। हाथी की गतिविधियों को देखते हुए आसपास के ग्रामीण इलाकों में सतर्कता बढ़ा दी गई है। हाथी के हमले के बाद आसपास के गांवों में भय व्याप्त है। ग्रामीणों ने बताया कि बीते कुछ दिनों से क्षेत्र में हाथियों की आवाजाही बनी हुई है, लेकिन सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं किए गए।

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix