
Raigarh : स्कूटर की डिक्की से 2 लाख रुपये नकद चोरी, बैंक से घर लौटते समय हुई वारदात
शहर में चोरी की एक बड़ी घटना सामने आई है। पीड़ित व्यक्ति ने बैंक से करीब 2 लाख रुपये नकद निकाले थे और स्कूटर से घर लौट रहा था। इसी दौरान अज्ञात चोरों ने मौका पाकर स्कूटर की डिक्की से रुपये पार कर दिए। मिली जानकारी के मुताबिक अंजोरीपाली डभरा रोड में रहने वाली 65 वर्षीय नोनीबाई दीवान को अपने पति की पेंशन की राशि मिलती है। जरूरत पड़ने पर वह उक्त राशि बैंक से निकालकर घर ले जाती थीं। इसी पेंशन की रकम निकालने के दौरान यह घटना सामने आई है
रायगढ़ चौक की ओर भागे आरोपी
घटना के बाद पीड़ित को जब चोरी का पता चला तो आसपास काफी तलाश की गई, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आरोपी वारदात को अंजाम देने के बाद रायगढ़ चौक की ओर फरार हो गए।

पुलिस ने दर्ज की एफआईआर
पीड़ित की शिकायत पर संबंधित थाने में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और संदिग्धों की तलाश में जुटी हुई है।
सावधानी बरतने की अपील
पुलिस ने लोगों से अपील की है कि बैंक से बड़ी रकम निकालने के बाद सतर्क रहें, वाहन की डिक्की में नकदी रखने से बचें और संदिग्ध गतिविधि दिखने पर तुरंत पुलिस को सूचना दें।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



