March 7, 2026
घरेलू कलह में सनसनीखेज वारदात: पति ने पत्नी और दो बेटियों की हत्या कर शव सेफ्टी टैंक में छिपाए

घरेलू कलह में सनसनीखेज वारदात: पति ने पत्नी और दो बेटियों की हत्या कर शव सेफ्टी टैंक में छिपाए

Dec 17, 2025

बुर्का न पहनने को लेकर था विवाद, आरोपी पति हिरासत में

शामली। उत्तर प्रदेश के शामली जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। घरेलू कलह के चलते एक पति ने अपनी पत्नी और दो मासूम बेटियों की बेरहमी से हत्या कर दी। हत्या के बाद तीनों के शवों को घर के अंदर पहले से खोदे गए सेफ्टी टैंक (शौचालय के गड्ढे) में दबा दिया गया।

बुर्का न पहनने को लेकर था विवाद

पुलिस के अनुसार, आरोपी पति फारुख पत्नी के बुर्का न पहनने को लेकर नाराज रहता था। इसी बात को लेकर अक्सर घर में झगड़े होते थे। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि घरेलू विवाद ने इतना भयावह रूप ले लिया कि आरोपी ने खौफनाक कदम उठा लिया।

दो मासूम बेटियों की भी हत्या

इस घटना में आरोपी ने पत्नी के साथ-साथ अपनी दो बेटियों—14 वर्षीय और 6 वर्षीय—को भी नहीं बख्शा। तीनों की हत्या के बाद शवों को छिपाने के लिए घर में ही सेफ्टी टैंक में दफना दिया गया, ताकि किसी को भनक न लगे।

गढ़ी दौलत गांव का मामला

पूरा मामला कांधला थाना क्षेत्र के गढ़ी दौलत गांव का है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने आरोपी पति फारुख को हिरासत में ले लिया है।

शवों की तलाश और जांच जारी

फिलहाल पुलिस सेफ्टी टैंक से शवों को बरामद करने की प्रक्रिया में जुटी हुई है। फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गहराई से जांच की जा रही है और आरोपी से पूछताछ के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix