
Durg : धमधा में 9वीं के छात्र की संदिग्ध मौत, सड़क किनारे मिला शव
दुर्ग-मिलाई। धमधा थाना क्षेत्र में 9वीं कक्षा में पढ़ने वाले एक छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतक छात्र बाइक चलाने में पूरी तरह दक्ष नहीं था, इसके बावजूद वह घर से बाइक लेकर निकला और रातभर सड़क किनारे घायल अवस्था में पड़ा रहा।

सुबह लोगों ने देखा शव, पुलिस को दी सूचना
सुबह स्थानीय लोगों ने रतनपुर सड़क किनारे एक बाइक और छात्र का शव पड़ा देखा। घटना की जानकारी तत्काल पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही धमधा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की।
चाचा पर जताया गया संदेह
मामले की प्रारंभिक जांच में परिजनों द्वारा मृतक के चाचा पर संदेह जताया गया। पुलिस ने संदेह के आधार पर चाचा को हिरासत में भी लिया था। हालांकि बाद में मृतक के पिता थाना पहुंचे और आवश्यक पूछताछ के बाद चाचा को छोड़ दिया गया।
पुलिस जांच में जुटी
पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी है। छात्र की मौत हादसा है या इसके पीछे कोई और कारण, इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही हो पाएगा। फिलहाल घटना से क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



