March 5, 2026
रायपुर में चोरी की तीन घटनाओं का खुलासा: 4 आरोपी गिरफ्तार, 2 लाख का माल बरामद

रायपुर में चोरी की तीन घटनाओं का खुलासा: 4 आरोपी गिरफ्तार, 2 लाख का माल बरामद

Jun 23, 2025

रायपुर, 22 जून 2025:

राजधानी रायपुर के खम्हारडीह थाना क्षेत्र में मकान और क्लीनिक में हुई चोरी की तीन घटनाओं का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने एक युवक सहित तीन नाबालिग बालकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 2 लाख रुपये कीमत का चोरी का सामान, जिसमें दो लैपटॉप, एक कैमरा, एक घड़ी और नकदी शामिल है, बरामद किया गया है।

मकान में सेंधमारी, टूटा खिड़की का कांच

प्रार्थी हर्ष शर्मा, जो शंकर नगर के सेक्टर-03 में रहते हैं और चार्टर्ड अकाउंटेंट हैं, ने खम्हारडीह थाने में शिकायत दर्ज की थी। उन्होंने बताया कि 19 जून 2025 को वे अपने परिवार के साथ चम्पारण गए थे। 20 जून को घर लौटने पर देखा कि मेन गेट का चैनल गेट टूटा हुआ था और पास में एक गमछा पड़ा था। घर की खिड़की का कांच और लोहे का ग्रिल भी टूटा हुआ था।

अंदर जाकर चेक करने पर पता चला कि एक लैपटॉप, डीएसएलआर कैमरा, दो घड़ियां और अन्य सामान चोरी हो गया था। इस मामले में थाना खम्हारडीह में अपराध का मामला दर्ज किया गया।

क्लीनिक में दो बार चोरी

प्रार्थिया सुजाता सिंधी, जो शंकर नगर में फिजियोथेरेपी और वेलनेस सेंटर संचालित करती हैं, ने भी खम्हारडीह थाने में शिकायत दर्ज की। उन्होंने बताया कि 19 जून 2025 को रात 9 बजे क्लीनिक बंद कर वे घर चली गई थीं। अगले दिन सुबह स्टाफ ने बताया कि क्लीनिक का दरवाजा टूटा हुआ था और दराज में रखी नकदी गायब थी। इस घटना पर अपराध क्रमांक 134/2025, धारा 331(4), 305 बी.एन.एस. दर्ज किया गया। इसके अलावा, उनके क्लीनिक में पहले भी चोरी हुई थी, जिसके लिए अपराध क्रमांक 89/2025 दर्ज किया गया था।

पुलिस की सक्रियता से खुलासा

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह ने इन चोरी की घटनाओं को गंभीरता से लिया और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण कीर्तन राठौर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक क्राइम संदीप मित्तल, नगर पुलिस अधीक्षक विधानसभा वीरेंद्र चतुर्वेदी, उप पुलिस अधीक्षक क्राइम संजय सिंह और थाना प्रभारी खम्हारडीह को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। पुलिस और एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट की संयुक्त टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया, सीसीटीवी फुटेज खंगाले और मुखबिरों के जरिए जानकारी जुटाई।

मुख्य आरोपी विवेक दुबे गिरफ्तार

जांच के दौरान पुलिस को पंडरी लोधीपारा निवासी विवेक दुबे के बारे में अहम जानकारी मिली।

उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें उसने अपने तीन नाबालिग साथियों के साथ मिलकर चोरी की घटनाओं को अंजाम देना कबूल किया। पुलिस ने तीनों नाबालिग बालकों को भी पकड़ लिया। आरोपियों के कब्जे से चोरी का सामान, जिसमें दो लैपटॉप, एक कैमरा, एक घड़ी और नकदी शामिल है, बरामद किया गया, जिसकी कुल कीमत लगभग 2 लाख रुपये है।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें 👇👇

https://chat.whatsapp.com/IJrppjHVVwT5Q6vKhLAfuT


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix