
शराब घोटाला: सौम्या चौरसिया को ED ने स्पेशल कोर्ट में किया पेश
आगे की पूछताछ के लिए रिमांड की मांग, जांच तेज
रायपुर। 3200 करोड़ रुपये के बहुचर्चित शराब घोटाले में गिरफ्तार राज्य प्रशासनिक सेवा की निलंबित अधिकारी सौम्या चौरसिया को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने आज स्पेशल कोर्ट में पेश किया। ईडी ने उन्हें आगे की पूछताछ के लिए रिमांड पर लेने की अनुमति मांगी है।

लंबी पूछताछ के बाद गिरफ्तारी
बताया जा रहा है कि ईडी ने मंगलवार को सौम्या चौरसिया को शराब घोटाले में पूछताछ के लिए तलब किया था। कई घंटों तक चली पूछताछ के बाद ईडी की टीम ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद आज उन्हें कोर्ट में पेश किया गया।

कोयला घोटाले में भी नाम
गौरतलब है कि सौम्या चौरसिया का नाम कोयला घोटाला मामले के मुख्य आरोपियों में भी शामिल है। इस मामले में वह पहले से ही जांच एजेंसियों के रडार पर रही हैं।
सुप्रीम कोर्ट से मिली थी सशर्त रिहाई
इससे पहले मई महीने में सुप्रीम कोर्ट की शर्तों पर सौम्या चौरसिया समेत छह आरोपियों को रिहा किया गया था। रिहाई के दौरान अदालत ने उन्हें राज्य से बाहर रहने के निर्देश दिए थे।
जांच एजेंसी की कार्रवाई जारी
ईडी का कहना है कि शराब घोटाले से जुड़े वित्तीय लेन-देन और संपत्ति संबंधी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है। आने वाले दिनों में मामले में और भी बड़े खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



