March 2, 2026
Jashpur में फर्जी CAF जवान गिरफ्तार, सरकारी नौकरी का झांसा देकर महिलाओं से 4 लाख की ठगी

Jashpur में फर्जी CAF जवान गिरफ्तार, सरकारी नौकरी का झांसा देकर महिलाओं से 4 लाख की ठगी

Dec 17, 2025

जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में खुद को CAF (छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल) का जवान बताकर महिलाओं से ठगी करने वाले एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी फर्जी वर्दी पहनकर कलेक्ट्रेट परिसर के आसपास घूमता था और सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर लोगों को अपने जाल में फंसाता था।

फर्जी वर्दी पहनकर कलेक्ट्रेट परिसर में करता था ठगी

जानकारी के अनुसार आरोपी CAF जवान की नकली वर्दी पहनकर कलेक्टर परिसर में आवाजाही करता था, जिससे लोगों को उस पर भरोसा हो जाता था। इसी भरोसे का फायदा उठाकर उसने सरकारी नौकरी लगवाने का लालच दिया और दो महिलाओं से करीब 4 लाख रुपये ऐंठ लिए।

महिलाओं से लिए लाखों रुपये

आरोपी ने महिलाओं को भरोसा दिलाया कि उसके उच्च अधिकारियों से अच्छे संबंध हैं और वह आसानी से सरकारी नौकरी दिला सकता है। इस झांसे में आकर पीड़ित महिलाओं ने अलग-अलग किस्तों में उसे कुल 4 लाख रुपये दे दिए।

शिकायत के बाद हुआ खुलासा

जब काफी समय बीतने के बाद भी नौकरी नहीं लगी, तब पीड़ित महिलाओं को ठगी का शक हुआ। उन्होंने मामले की शिकायत पुलिस से की, जिसके बाद जांच शुरू की गई। जांच में आरोपी की सच्चाई सामने आई और उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

आरोपी जेल भेजा गया

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी और फर्जीवाड़े का मामला दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि आरोपी ने इस तरह की ठगी और किन लोगों के साथ की है या नहीं।

 

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix