March 4, 2026
Raipur: शराब के नशे में हूटर-बत्ती लगी स्कॉर्पियो चलाना पड़ा भारी

Raipur: शराब के नशे में हूटर-बत्ती लगी स्कॉर्पियो चलाना पड़ा भारी

Dec 17, 2025

यातायात पुलिस की सख्ती, वाहन जप्त कर चालक पर मोटरयान अधिनियम के तहत कार्रवाई

रायपुर। राजधानी रायपुर में यातायात नियमों के उल्लंघन पर रायपुर यातायात पुलिस ने कड़ा रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। सोशल मीडिया के माध्यम से सामने आए एक मामले में स्कॉर्पियो वाहन में अनधिकृत रूप से लाल-नीली बत्ती और सायरन/हूटर लगाकर शराब के नशे में वाहन चला रहे चालक के खिलाफ मोटरयान अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए वाहन को जप्त कर न्यायालय में पेश किया गया है।

सोशल मीडिया से मिली थी सूचना

यातायात पुलिस को सोशल मीडिया के जरिए सूचना मिली थी कि स्कॉर्पियो वाहन क्रमांक CG-04-NJ-9007 का चालक वाहन चलाते समय शराब का सेवन कर रहा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने तत्काल वाहन की पतासाजी शुरू की।

चेकिंग के दौरान पकड़ा गया चालक

दिनांक 16 दिसंबर 2025 को नियमित चेकिंग के दौरान उक्त स्कॉर्पियो वाहन को रोका गया। जांच में सामने आया कि वाहन में अनधिकृत रूप से लाल-नीली बत्ती और सायरन/हूटर लगाए गए थे, जो यातायात नियमों का स्पष्ट उल्लंघन है।

एल्कोमीटर जांच में नशे की पुष्टि

जांच के दौरान चालक की पहचान आशीष यादव के रूप में हुई। एल्कोमीटर से जांच करने पर चालक के शरीर में 128 एमजी/100 एमएल मात्रा में शराब पाई गई, जो निर्धारित सीमा से कहीं अधिक है। इसके बाद यातायात पुलिस ने मौके पर ही वाहन को विधिवत जप्त कर आगे की वैधानिक कार्रवाई के लिए यातायात मुख्यालय लाया।

न्यायालय में पेश, आगे भी सख्ती के संकेत

यातायात पुलिस ने बताया कि जप्त वाहन को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है। पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि यातायात नियमों का पालन करें, शराब के नशे में वाहन न चलाएं और अनधिकृत रूप से हूटर या बत्ती का प्रयोग न करें, अन्यथा सख्त कार्रवाई की जाएगी।

 

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix