
Raipur: गुरू घासीदास और संत तारण तरण जयंती पर प्रतिबंध, पशुवध गृह और मांस दुकानें रहेंगी बंद
रायपुर। राजधानी रायपुर में दो दिन तक मांस–मटन की बिक्री पूरी तरह बंद रहेगी। नगर पालिक निगम रायपुर ने यह निर्णय धार्मिक आयोजनों को ध्यान में रखते हुए लिया है। महापौर मीनल चौबे के निर्देश पर निगम के सम्पूर्ण क्षेत्र में यह प्रतिबंध लागू किया गया है।
गुरू घासीदास और संत तारण तरण जयंती पर प्रतिबंध
नगर पालिक निगम रायपुर के अनुसार 18 दिसंबर 2025 को गुरू घासीदास जयंती और 19 दिसंबर 2025 को संत तारण तरण जयंती के अवसर पर मांस–मटन के विक्रय पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। इन दोनों दिनों में शहर के किसी भी हिस्से में मांस–मटन की बिक्री नहीं की जा सकेगी।

पशुवध गृह और मांस दुकानें रहेंगी बंद
छत्तीसगढ़ शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के आदेश के परिपालन में नगर निगम के स्वास्थ्य विभाग द्वारा आदेश जारी किया गया है। इसके तहत रायपुर नगर पालिक निगम क्षेत्र में स्थित सभी पशुवध गृह एवं मांस–मटन विक्रय की दुकानों को बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं।
आदेश का सख्ती से पालन कराने के निर्देश
नगर निगम स्वास्थ्य विभाग ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि आदेश का सख्ती से पालन सुनिश्चित किया जाए। प्रतिबंध का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



