
Raipur: फाफाडीह एक्सप्रेस-वे के पास अवैध शराब बिक्री करते दो गिरफ्तार
मुखबिर की सूचना पर गंज थाना पुलिस की कार्रवाई, शराब जब्त
रायपुर। राजधानी रायपुर के फाफाडीह एक्सप्रेस-वे ओवरब्रिज के नीचे अवैध रूप से शराब बेचते हुए दो आरोपियों को गंज थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस को सूचना मिली थी कि थाना गंज क्षेत्र अंतर्गत फाफाडीह एक्सप्रेस-वे ओवरब्रिज के नीचे दो व्यक्ति अपने पास शराब रखकर बिक्री हेतु ग्राहकों की तलाश कर रहे हैं।
सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन एवं थाना प्रभारी गंज के नेतृत्व में पुलिस की टीम गठित की गई। टीम ने मुखबिर द्वारा बताए गए हुलिए के आधार पर मौके पर पहुंचकर दोनों संदिग्ध व्यक्तियों को चिन्हांकित कर पकड़ा।

आरोपियों की हुई पहचान
पुलिस पूछताछ में पकड़े गए व्यक्तियों ने अपना नाम राहुल सोना और सोनू बाघ बताया, जो कि गुढ़ियारी, रायपुर के निवासी हैं।
थैले की तलाशी में मिली शराब
टीम के सदस्यों द्वारा आरोपियों के पास रखे थैले की तलाशी ली गई, जिसमें बड़ी मात्रा में शराब रखी हुई पाई गई। जब उनसे शराब रखने और बेचने के संबंध में वैध दस्तावेज मांगे गए, तो वे कोई भी दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके और पुलिस को गुमराह करने का प्रयास करते रहे।
आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई
पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से शराब जब्त की है। आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



