
दुर्ग : शिव महापुराण कथा को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम, 30 राजपत्रित अधिकारियों समेत 450 पुलिसकर्मी तैनात
दुर्ग। जिले के ग्राम नगपुरा में 17 दिसंबर से 21 दिसंबर 2025 तक आयोजित होने वाली शिव महापुराण कथा को लेकर दुर्ग पुलिस ने व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए हैं। प्रख्यात शिव कथा वाचक पंडित प्रदीप मिश्रा (सीहोर वाले) के श्रीमुख से होने वाली कथा में लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है।
450 पुलिसकर्मियों की तैनाती
कार्यक्रम की सुरक्षा व्यवस्था के तहत 30 राजपत्रित अधिकारियों सहित करीब 450 पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। पूरे कथा स्थल और आसपास के क्षेत्रों में पुलिस बल की सघन तैनाती रहेगी।

CCTV और ड्रोन कैमरों से होगी निगरानी
श्रद्धालुओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कथा स्थल की सीसीटीवी कैमरों और ड्रोन कैमरों के माध्यम से निगरानी की जाएगी, ताकि किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तत्काल कार्रवाई की जा सके।
सादी वर्दी में तैनात रहेगा पुलिस बल
भीड़ में सक्रिय असामाजिक तत्वों और चोरों पर नजर रखने के लिए सादी वर्दी में भी पुलिस बल तैनात किया गया है, जिससे अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण रखा जा सके।

कार्यक्रम पूर्व किया गया सुरक्षा रिहर्सल
कार्यक्रम से एक दिन पूर्व दिनांक 16 दिसंबर 2025 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग के निर्देशन में सुरक्षा रिहर्सल किया गया, जिसमें ड्यूटी में लगे सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। शिव महापुराण कथा का आयोजन जैन मंदिर के पास, ग्राम नगपुरा में किया जा रहा है, जहां श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



