March 2, 2026
Surajpur : 25 हजार रिश्वत लेते तहसील का बाबू गिरफ्तार

Surajpur : 25 हजार रिश्वत लेते तहसील का बाबू गिरफ्तार

Dec 16, 2025

छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले के जरही नायब तहसील कार्यालय में पदस्थ लिपिक को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। आरोपी बाबू पर मुआवजा प्रकरण में काम कराने के बदले रिश्वत मांगने का आरोप है। एसीबी सरगुजा की टीम ने कार्रवाई करते हुए 25 हजार रुपये रिश्वत लेते समय उसे धर दबोचा।

40 हजार की थी मांग, 15 हजार पहले ले चुका था

जानकारी के अनुसार, आरोपी बाबू ने मुआवजा दिलाने के लिए कुल 40 हजार रुपये की मांग की थी। इसमें से वह पहले ही 15 हजार रुपये ले चुका था। शेष 25 हजार रुपये लेते समय एसीबी की टीम ने जाल बिछाकर उसे रंगे हाथों पकड़ लिया।

आंधी-तूफान में क्षतिग्रस्त हुआ था मकान

प्रार्थी रमेश राजवाड़े, निवासी कोटया, सूरजपुर जिले का रहने वाला है। उसके मकान को बारिश के दौरान आई आंधी-तूफान में पेड़ गिरने से नुकसान हुआ था। नुकसान का आकलन कर पटवारी द्वारा मुआवजा प्रकरण तैयार किया गया था।

80 हजार रुपये का मुआवजा हुआ था स्वीकृत

मुआवजा प्रकरण जरही नायब तहसील कार्यालय में लंबित था। नियमानुसार नुकसान के एवज में 80 हजार रुपये का मुआवजा स्वीकृत किया गया था, लेकिन भुगतान के लिए तहसील कार्यालय के लिपिक द्वारा रिश्वत की मांग की जा रही थी।

एसीबी की कार्रवाई, जांच जारी

पीड़ित की शिकायत पर सरगुजा एसीबी की टीम ने कार्रवाई की और आरोपी बाबू को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया। एसीबी द्वारा मामले में आगे की जांच की जा रही है और संबंधित दस्तावेजों की भी जांच की जा रही है।

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix