
गौठान में फांसी के फंदे पर लटकी मिली युवक-युवती की लाश, हत्या या आत्महत्या की जांच
कोरिया। छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले के जामपानी ग्राम में स्थित गौठान में सोमवार देर शाम एक युवक और युवती की लाश फांसी के फंदे पर लटकी मिली। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी।

मृतक युवक की हुई पहचान
मृतक युवक की पहचान केशव (जामपानी ग्राम निवासी) के रूप में हुई है। जबकि युवती की शिनाख्त अभी तक नहीं हो पाई है। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। घटनास्थल से एक बैग भी बरामद हुआ है। बताया जा रहा है कि मृतक युवक दो दिन पहले घर से गायब था और परिजन उसकी तलाश कर रहे थे।

आत्महत्या या हत्या जांच में जुटी पुलिस
पुलिस अभी यह पता लगाने में जुटी है कि यह घटना आत्महत्या की है या हत्या का मामला है। आसपास के लोगों से पूछताछ भी की जा रही है ताकि सटीक कारण सामने आ सके। मामले की गहराई से जांच के लिए पुलिस टीम घटनास्थल पर लगातार जुटी हुई है। जिले में इस घटना से सामाजिक तनाव की स्थिति भी बनी हुई है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



