March 2, 2026
रेलवे नोटिस से 250 परिवारों पर बेघर होने का खतरा: मुख्य चौक पर बस्तीवासियों का विरोध, विस्थापन और मुआवजे की मांग

रेलवे नोटिस से 250 परिवारों पर बेघर होने का खतरा: मुख्य चौक पर बस्तीवासियों का विरोध, विस्थापन और मुआवजे की मांग

Dec 16, 2025

कोरबा। शहर के इंदिरा नगर बस्ती में रहने वाले करीब 250 परिवारों के सामने बेघर होने का संकट खड़ा हो गया है। रेलवे प्रशासन द्वारा घर खाली करने के नोटिस जारी किए जाने के बाद बस्तीवासियों में आक्रोश फैल गया। मंगलवार को बड़ी संख्या में पुरुषों और महिलाओं ने पवन टॉकीज फाटक के पास मुख्य चौक पर धरना-प्रदर्शन किया और रेलवे प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

प्रदर्शन से यातायात प्रभावित

प्रदर्शनकारियों का कहना है कि रेलवे अधिकारियों ने हाल ही में बस्ती के घरों पर खाली कराने के निशान लगाए हैं। इसके विरोध में सोमवार को स्टेशन परिसर में भी प्रदर्शन किया गया था, लेकिन कोई ठोस आश्वासन नहीं मिलने पर मंगलवार को मुख्य चौक पर आंदोलन किया गया। धरना-प्रदर्शन के चलते मुख्य चौक और आसपास के इलाकों में वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, जिससे यातायात व्यवस्था प्रभावित रही। मौके पर पुलिस और प्रशासनिक अमला भी तैनात रहा।

विस्थापन और मुआवजे की मांग

बस्तीवासियों की मांग है कि रेलवे किसी भी कार्रवाई से पहले उन्हें वैकल्पिक आवास उपलब्ध कराए और उचित मुआवजा दे। प्रदर्शनकारियों ने स्पष्ट किया कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होंगी, आंदोलन जारी रहेगा।

प्रशासन ने दिया आश्वासन

नायब तहसीलदार दीपक पटेल ने बताया कि बस्तीवासियों द्वारा ज्ञापन सौंपा गया है। उनकी मांगों को जिला प्रशासन के समक्ष रखा जाएगा। फिलहाल, किसी प्रकार की तत्काल कार्रवाई नहीं की जाएगी और रेलवे को भी जिला प्रशासन को पूर्व सूचना देने के निर्देश दिए जाएंगे। वहीं वार्ड पार्षद तामेश अग्रवाल ने कहा कि जिला प्रशासन के आश्वासन के बाद फिलहाल प्रदर्शन समाप्त किया गया है, लेकिन यदि मांगें पूरी नहीं हुईं तो आने वाले दिनों में कलेक्ट्रेट का घेराव किया जाएगा।

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix