March 4, 2026
Janjgir-Champa कलेक्टरेट में जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक

Janjgir-Champa कलेक्टरेट में जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक

Dec 16, 2025

जांजगीर-चांपा कलेक्टर जनमेजय महोबे की अध्यक्षता में कलेक्टरेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय अधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में चल रही धान खरीदी व्यवस्था और मध्याह्न भोजन योजना की समीक्षा की गई। कलेक्टर ने दोनों ही विषयों को अत्यंत संवेदनशील बताते हुए अधिकारियों को पूरी गंभीरता और जिम्मेदारी के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।

धान खरीदी में पारदर्शिता पर जोर

कलेक्टर ने कहा कि धान खरीदी कार्य में किसी भी प्रकार की अनियमितता या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि खरीदी प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी होनी चाहिए। अवैध धान परिवहन, भंडारण और फर्जीवाड़े पर सख्त नजर रखते हुए निरंतर कार्रवाई जारी रखने के निर्देश दिए गए।

मध्याह्न भोजन व्यवस्था में गुणवत्ता अनिवार्य

बैठक में मध्याह्न भोजन योजना की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने स्कूलों में बच्चों को मिलने वाले भोजन की गुणवत्ता, स्वच्छता और समयबद्ध वितरण सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने निर्देशित किया कि भोजन में किसी भी प्रकार की कमी या लापरवाही पाए जाने पर संबंधित जिम्मेदारों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई

कलेक्टर ने दो टूक कहा कि धान खरीदी और मध्याह्न भोजन, दोनों ही मामलों में गड़बड़ी या लापरवाही पाए जाने पर दोषी अधिकारियों और कर्मचारियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। सभी नोडल अधिकारियों को नियमित निरीक्षण और सतत निगरानी के निर्देश दिए गए।

जिम्मेदारी से कार्य करने का आह्वान

बैठक के अंत में कलेक्टर ने सभी अधिकारियों से शासन की योजनाओं को जमीनी स्तर पर प्रभावी ढंग से लागू करने और आम जनता को इसका पूरा लाभ दिलाने की अपील की।

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix