
Raipur Court का बड़ा फैसला: हेरोइन तस्करी में महिला सहित दो दोषियों को 5-5 साल की सजा
ट्रक ड्राइवर बाहरी राज्यों से लाता था नशा, रायपुर की महिला करती थी सप्लाई
रायपुर। राजधानी रायपुर में हेरोइन की अवैध तस्करी और बिक्री के मामले में विशेष एनडीपीएस अदालत ने बड़ा फैसला सुनाया है। कोर्ट ने महिला सहित दो आरोपियों को दोषी मानते हुए 5-5 साल के सश्रम कारावास की सजा सुनाई है। इसके साथ ही दोनों पर 50-50 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है।

पुलिस जांच में हुआ नेटवर्क का खुलासा
पुलिस जांच के दौरान सामने आया कि आरोपी ट्रक ड्राइवर बाहरी राज्यों से हेरोइन लाकर रायपुर पहुंचाता था। इसके बाद शहर की महिला आरोपी के माध्यम से नशे की खेप स्थानीय लोगों तक सप्लाई की जाती थी। दोनों आरोपी लंबे समय से इस अवैध कारोबार में लिप्त थे।
एनडीपीएस एक्ट के तहत हुई सख्त कार्रवाई
पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए दोनों को हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया था। मामले की सुनवाई विशेष एनडीपीएस अदालत में हुई, जहां प्रस्तुत साक्ष्यों और गवाहों के आधार पर कोर्ट ने दोनों को दोषी करार दिया।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



