
जमीन फर्जीवाड़ा मामले में सुपेला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 5 साल से फरार आरोपी गिरफ्तार
दुर्ग। जमीन की कूट रचना कर धोखाधड़ी के एक पुराने मामले में थाना सुपेला पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने पिछले पांच वर्षों से फरार चल रहे आरोपी मलेश्वर उर्फ मालेश राव को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। इस प्रकरण में पहले ही चार आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

मामले की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि 14 जनवरी 2021 को आवेदक विजय कुमार (57 वर्ष) निवासी आदित्यपुरम, चित्तौड़गढ़ (राजस्थान) ने थाना सुपेला में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि उन्होंने वर्ष 1994 में गृहनिर्माण सहकारी समिति से पटवारी हल्का नंबर 14, खसरा नंबर 2628/14, प्लॉट नंबर 93-बी (216 वर्गमीटर) भूमि खरीदी थी।
ऑनलाइन जांच में सामने आया फर्जीवाड़ा
वर्ष 2020 में जब आवेदक ने ऑनलाइन रिकॉर्ड चेक किया, तो उक्त जमीन उनके नाम पर दर्ज नहीं मिली। जांच में सामने आया कि राजू खान, बलदेव सिंह भांबरा और अन्य आरोपियों ने आपराधिक षड्यंत्र के तहत धोखाधड़ी कर जमीन को किसी अन्य के नाम रजिस्ट्रार कार्यालय से नामांतरण करा दिया था।
पांच साल से फरार था मुख्य आरोपी
इस प्रकरण में चार आरोपियों को पूर्व में गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जा चुका था, जबकि मलेश्वर उर्फ मालेश राव फरार चल रहा था। आरोपी के फरार रहने के चलते धारा 173(8) जाफौ के तहत अभियोग पत्र न्यायालय में प्रस्तुत किया गया था।

पुलिस ने रात्रि गश्त के दौरान आरोपी के घर पर दबिश देकर उसे गिरफ्तार किया। आरोपी को 15 दिसंबर 2025 को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
इन धाराओं में दर्ज है मामला
इस प्रकरण में अपराध क्रमांक 37/2021 के तहत
धारा 420, 419, 467, 468, 471, 34 भादवि में कार्रवाई की गई है।
गिरफ्तार आरोपी का विवरण
▪️ नाम – मलेश्वर उर्फ मालेश राव
▪️ पिता – सिमादी राव
▪️ उम्र – 35 वर्ष
▪️ पता – कृष्णा नगर चौक, सरकारी स्कूल के पास, थाना सुपेला, जिला दुर्ग (छत्तीसगढ़)
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



