March 5, 2026
चाकू, पत्थर और बेल्ट से हमला: रायपुर के सुंदर नगर में गैंगवार, पार्षद के फोन के एक घंटे बाद पहुंची पुलिस

चाकू, पत्थर और बेल्ट से हमला: रायपुर के सुंदर नगर में गैंगवार, पार्षद के फोन के एक घंटे बाद पहुंची पुलिस

Dec 15, 2025

रायपुर: राजधानी रायपुर के सुंदर नगर इलाके में पुलिस गश्त की पोल खोलने वाली एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। पहाड़ी तालाब के पास करीब एक घंटे तक दो गुटों के बीच जमकर गैंगवार होती रही, लेकिन पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लगी। चाकू, डंडे और बेल्ट लेकर नशे में धुत युवकों ने इलाके में आतंक मचा दिया, जिससे स्थानीय लोग दहशत में आ गए।

चाकू, पत्थर और बेल्ट से खुलेआम मारपीट

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दो गुटों के युवक खुलेआम एक-दूसरे पर हमला करते रहे। इस दौरान पत्थरबाजी और मारपीट होती रही, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घटना स्थल पर अब भी खून के निशान, पत्थर, बेल्ट और युवकों का सामान बिखरा पड़ा है।

पार्षद के फोन के एक घंटे बाद पहुंची पुलिस

महिला पार्षद सरिता दूबे ने पुलिस व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उनका आरोप है कि घटना की सूचना देने के बावजूद करीब एक घंटे बाद डायल 112 और पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंची। इस दौरान स्थानीय लोग लगातार डर के साए में रहे।पार्षद ने बताया कि नशेड़ी युवकों के आतंक के चलते पहाड़ी तालाब गार्डन, आम बगीचा गार्डन और रावण मैदान में लोगों ने आना-जाना बंद कर दिया है। बच्चों और महिलाओं में भय का माहौल बना हुआ है।

पुलिस गश्त पर उठे सवाल

घटना ने राजधानी में पुलिस गश्त और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय पर पुलिस पहुंच जाती, तो स्थिति इतनी भयावह नहीं होती।

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix