
टांगी से हमला कर अधेड़ की नृशंस हत्या, घर के आंगन में खून से लथपथ मिला शव
सूरजपुर: छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में हत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। अज्ञात हमलावर ने टांगी से वार कर एक अधेड़ व्यक्ति की बेरहमी से हत्या कर दी। वारदात के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना जयनगर थाना क्षेत्र के जमदेई गांव की बताई जा रही है।
आंगन में मिला शव
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान 50 वर्षीय रामजतन पनिका के रूप में हुई है। यह घटना बीती रात की है। सुबह जब परिजन जागे तो उन्होंने घर के आंगन में रामजतन पनिका का खून से लथपथ शव पड़ा देखा, जिसके बाद गांव में हड़कंप मच गया।

पुलिस और FSL टीम मौके पर
घटना की सूचना मिलते ही जयनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। मामले की गंभीरता को देखते हुए FSL टीम को भी मौके पर बुलाया गया है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
हत्या की वजह अब तक साफ नहीं
फिलहाल हत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस अज्ञात हत्यारे की तलाश में जुटी हुई है और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि हर एंगल से मामले की जांच की जा रही है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



