
Bhilai : मंदिर के दान पेटी से लाखों की चोरी, पुलिस जांच में जुटी
दुर्ग जिले के सुपेला थाना क्षेत्र अंतर्गत नेहरू भवन रोड स्थित प्रसिद्ध काली माता मंदिर में अज्ञात चोरों ने दान पेटी से लाखों रुपये की चोरी कर ली। चोर दान पेटी में रखे नोट निकाल ले गए, जबकि सिक्के वहीं छोड़ दिए। घटना की जानकारी सोमवार सुबह उस समय सामने आई, जब नियमित पूजा-अर्चना के लिए पुजारी मंदिर पहुंचे।

छह साल से बंद थी दान पेटी
मंदिर समिति के अनुसार काली माता मंदिर की दान पेटी पिछले लगभग छह वर्षों से बंद थी। लंबे समय बाद जब दान पेटी खोली गई, तो उसमें रखी पूरी नकदी गायब पाई गई, जिससे मंदिर समिति और श्रद्धालुओं में आक्रोश है।
सुबह पूजा के समय हुआ खुलासा
सोमवार सुबह पुजारी द्वारा मंदिर का ताला खोलते ही चोरी का खुलासा हुआ। दान पेटी खुली हुई थी और उसमें रखे नोट गायब थे। घटना की सूचना तत्काल मंदिर समिति को दी गई।
पुलिस को दी गई सूचना
घटना की जानकारी मिलते ही मंदिर समिति ने सुपेला थाना पुलिस को सूचित किया। पुलिस मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया और मामले की जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है।

श्रद्धालुओं में आक्रोश
प्रसिद्ध मंदिर में हुई इस चोरी की घटना से श्रद्धालुओं में नाराजगी है। लोगों ने जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी और मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।
जांच जारी
पुलिस का कहना है कि अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और जल्द ही चोरी का खुलासा किया जाएगा।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



