
Durg: गांजा तस्करी का खुलासा, मुख्य सप्लायर गिरफ्तार
दुर्ग। पद्मनाभपुर थाना पुलिस ने मादक पदार्थों के अवैध कारोबार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए गांजा बेचने और सप्लाई करने वाले मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी रायपुर के कबीरनगर का रहने वाला बताया जा रहा है। पुलिस ने उसके कब्जे से 2 किलो गांजा और 55 हजार रुपये नकद बरामद किए हैं।
10 दिसंबर को हुई थी पहली कार्रवाई
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 10 दिसंबर को सूचना के आधार पर रायपुर नाका दुर्ग ओवरब्रिज के पास रेड कार्रवाई की गई थी। इस दौरान तितुरडीह निवासी सुमन पांडेय और मुकेश मिश्रा को गांजा बेचते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया था।

2.362 ग्राम गांजा हुआ था जब्त
पहली कार्रवाई में पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 2.362 ग्राम गांजा बरामद किया था। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने गांजा सप्लाई करने वाले मुख्य आरोपी का नाम उजागर किया।
मुख्य सप्लायर तक पहुंची पुलिस
गिरफ्तार आरोपियों से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने जांच आगे बढ़ाते हुए रायपुर निवासी मुख्य सप्लायर को चिन्हित किया और उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि आरोपी लंबे समय से दुर्ग-भिलाई क्षेत्र में गांजा सप्लाई कर रहा था।
एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि इस नेटवर्क से और कौन-कौन लोग जुड़े हुए हैं।
अवैध नशे के कारोबार पर पुलिस सख्त
पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि जिले में नशे के अवैध कारोबार पर लगातार कार्रवाई जारी रहेगी और ऐसे अपराधों में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



