
Raigarh: ग्राम टेका में अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई, महिला आरोपी गिरफ्तार
रायगढ़। जिले में अवैध शराब के कारोबार पर रोक लगाने के लिए पुलिस द्वारा लगातार सख्त अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में कोतरारोड़ पुलिस ने ग्राम टेका में सुबह भोर सघन रेड कार्रवाई करते हुए अवैध महुआ शराब के साथ एक महिला आरोपी को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।
विश्वसनीय सूचना पर की गई कार्रवाई
प्राप्त जानकारी के अनुसार, थाना प्रभारी कोतरारोड़ निरीक्षक मोहन भारद्वाज को ग्राम टेका में अवैध रूप से महुआ शराब की बिक्री की पुख्ता सूचना मिली थी। सूचना की गंभीरता को देखते हुए तत्काल पुलिस टीम का गठन कर सुनियोजित तरीके से कार्रवाई का निर्णय लिया गया।

सुबह भोर में कुधरीपारा क्षेत्र में दबिश
आज 14 दिसंबर 2025 की सुबह भोर, पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना के आधार पर ग्राम टेका के कुधरीपारा क्षेत्र में संदिग्ध घरों की तलाशी शुरू की। इसी दौरान पुलिस ने संदेही महिला कमला निषाद के घर दबिश दी।
पूछताछ में किया गुमराह करने का प्रयास
प्रारंभिक पूछताछ में महिला आरोपी ने पुलिस को गुमराह करने का प्रयास किया और अवैध शराब के संबंध में आनाकानी करती रही। लेकिन पुलिस टीम द्वारा सख्ती से पूछताछ करने पर उसने अपने घर में अवैध महुआ शराब रखने की बात स्वीकार कर ली।
महुआ शराब जब्त, मामला दर्ज
पुलिस ने महिला आरोपी के कब्जे से महुआ शराब जब्त की है। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



