March 7, 2026
Bilaspur: CRPF के सेवानिवृत्त कर्मचारी से 6.30 लाख की साइबर ठगी, लारेंस बिश्नोई गैंग का डर दिखाया

Bilaspur: CRPF के सेवानिवृत्त कर्मचारी से 6.30 लाख की साइबर ठगी, लारेंस बिश्नोई गैंग का डर दिखाया

Dec 15, 2025

बिलासपुर। सकरी थाना क्षेत्र के आसमा सिटी में रहने वाले सीआरपीएफ के सेवानिवृत्त कर्मचारी से साइबर ठगों ने 6 लाख 30 हजार रुपये की ठगी कर ली। ठगों ने खुद को पहले टेलीकॉम विभाग का कर्मचारी और बाद में क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताकर पीड़ित को डरा-धमकाकर यह रकम ऐंठी। रुपये मिलते ही जालसाजों ने अपने मोबाइल बंद कर दिए, जिसके बाद पीड़ित को ठगी का अहसास हुआ।

पीड़ित की पहचान

ठगी का शिकार हुए व्यक्ति की पहचान दिवाकर मंडल (61 वर्ष) के रूप में हुई है, जो सकरी के आसमा सिटी में रहते हैं और आरपीएफ से सेवानिवृत्त कर्मचारी हैं।

फोन कॉल से शुरू हुआ ठगी का खेल

जानकारी के अनुसार, 2 नवंबर की सुबह करीब 8 बजे दिवाकर मंडल के मोबाइल पर एक अनजान नंबर से कॉल आया। फोन करने वाले ने खुद को टेलीकॉम कार्यालय का कर्मचारी बताया और कहा कि उनके आधार और पैन कार्ड का उपयोग कर मुंबई में कनाडा के एक बैंक में खाता खोला गया है।

अवैध लेनदेन और गैंग से जोड़ने का आरोप

ठग ने पीड़ित को बताया कि उक्त खाते का इस्तेमाल अवैध गतिविधियों और लेनदेन में किया गया है। इसके बाद कॉल को कथित रूप से क्राइम ब्रांच अधिकारी से जोड़ दिया गया। जालसाजों ने पीड़ित को लारेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ा बताकर गंभीर केस में फंसाने की धमकी दी।

डर के माहौल में कराए ट्रांजैक्शन

डर और दबाव में आकर सेवानिवृत्त कर्मचारी ने ठगों के बताए खातों में अलग-अलग किश्तों में 6.30 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए। पैसे मिलते ही जालसाजों ने संपर्क तोड़ दिया।

शिकायत पर पुलिस ने दर्ज किया मामला

पीड़ित ने जब अपने स्तर पर जानकारी जुटाई, तब उसे ठगी का पता चला। इसके बाद उसने सकरी थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ साइबर ठगी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix