
रेलवे कर्मचारियों को मिलेगा QR कोड वाला नया ID कार्ड, देशभर में लागू होगा नया पहचान सिस्टम
रायपुर। रेलवे कर्मचारियों और संविदा पर नियुक्त कर्मचारियों को अब क्यूआर कोड आधारित नया पहचान पत्र जारी किया जाएगा। यह व्यवस्था देशभर में लागू होगी। इस संबंध में रेलवे बोर्ड से आदेश दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे को प्राप्त हो गया है।

रेलवे बोर्ड की प्रधान कार्यकारी निदेशक रेणु शर्मा ने सभी जोन को इस नई व्यवस्था को लागू करने के निर्देश जारी कर दिए हैं। नए पहचान पत्र से कर्मचारियों की जानकारी डिजिटल माध्यम से तुरंत उपलब्ध हो सकेगी।
दो रंगों में जारी होंगे ID कार्ड
रेल अधिकारियों के मुताबिक—
नियमित रेलकर्मियों को पीले रंग का ID कार्ड दिया जाएगा
- संविदा कर्मचारियों के लिए नारंगी रंग का ID कार्ड जारी किया जाएगा
- संविदा कर्मचारियों के लिए यह पहचान पत्र कार्यालय में प्रवेश का आधिकारिक प्रमाण भी होगा।

सुरक्षा और पारदर्शिता पर जोर
रेलवे प्रशासन का कहना है कि इस पहल से कर्मचारियों की पहचान और सुरक्षा सुनिश्चित होगी, वहीं प्रवेश प्रणाली में पारदर्शिता भी बढ़ेगी। डिजिटल रिकॉर्ड से कर्मचारियों का डेटा प्रबंधन आसान होगा और सभी जोन में कार्यरत कर्मचारियों को समान सुविधा मिलेगी।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



