March 6, 2026
छत्तीसगढ़ में बीजेपी को जीत दिलाने वाले नितिन नबीन बने पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष

छत्तीसगढ़ में बीजेपी को जीत दिलाने वाले नितिन नबीन बने पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष

Dec 14, 2025

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने संगठनात्मक स्तर पर बड़ा फैसला लेते हुए नितिन नबीन को पार्टी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है। यह नियुक्ति 14 दिसंबर 2025 से तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है। छत्तीसगढ़ में बीजेपी की चुनावी जीत में अहम भूमिका निभाने वाले नबीन की ताजपोशी को बिहार से लेकर राष्ट्रीय राजनीति तक पार्टी की रणनीतिक मजबूती के रूप में देखा जा रहा है।

पार्टी नेतृत्व ने उनके संगठनात्मक अनुभव, जमीनी पकड़ और प्रशासनिक दक्षता को ध्यान में रखते हुए यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। इस संबंध में भाजपा की ओर से औपचारिक संगठनात्मक आदेश जारी कर दिया गया है।

संसदीय बोर्ड का निर्णय

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह द्वारा जारी आदेश के मुताबिक, यह नियुक्ति भाजपा संसदीय बोर्ड के निर्णय के बाद की गई है। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि वर्तमान में बिहार सरकार में मंत्री नितिन नबीन अब पार्टी संगठन में राष्ट्रीय स्तर पर अहम भूमिका निभाएंगे।

संगठन से सत्ता तक का सफर

नितिन नबीन बिहार की नीतीश सरकार में सड़क निर्माण मंत्री हैं और पटना के बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र से चार बार के विधायक रह चुके हैं। छात्र राजनीति से अपने करियर की शुरुआत करने वाले नबीन ने संगठन के विभिन्न पदों पर काम करते हुए खुद को एक अनुशासित, निर्णायक और मजबूत संगठनकर्ता के रूप में स्थापित किया है।

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix