
कोरबा में अवैध कोयला खनन का पर्दाफाश: जंगल से कोयला लोड ट्रक जब्त, चालक-हेल्पर हिरासत में
कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से सटे मोरगा–सरगुजा सीमा क्षेत्र में अवैध कोयला खनन और परिवहन का मामला सामने आया है। पतुरियादांड जंगल में शनिवार देर रात कोयले की अवैध खुदाई कर उसे ट्रक में लोड कर ले जाने की कोशिश की जा रही थी, जिसे वन विभाग और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में नाकाम कर दिया गया।

ग्रामीणों की सतर्कता से कार्रवाई
ग्रामीणों को जंगल में संदिग्ध गतिविधि की जानकारी मिली, जिसके बाद उन्होंने तुरंत वन विभाग को सूचना दी। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम और ग्रामीणों को देखकर तस्कर ट्रक लेकर फरार होने लगे, लेकिन पीछा कर मोरगा चौकी पुलिस को सूचना दी गई।

कोयले से भरा ट्रक जब्त
काफी देर तक चले पीछा अभियान के बाद पुलिस ने ट्रक को रोक लिया। जब्त ट्रक में भारी मात्रा में अवैध कोयला भरा हुआ था। ट्रक में मौजूद चालक और हेल्पर को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। मोरगा चौकी प्रभारी मंगतूराम ने बताया कि सूचना मिलते ही पेट्रोलिंग टीम के साथ मौके पर पहुंचकर वाहन को पकड़ा गया, जिसे आगे की कार्रवाई के लिए वन विभाग को सौंप दिया गया है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



