
जांजगीर-चांपा: ऑटो पलटने से एक की मौत, पांच घायल
अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलटा ऑटो
जांजगीर-चांपा जिले के बिर्रा थाना क्षेत्र अंतर्गत नकटीडीह गांव में एक ऑटो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। इस हादसे में ऑटो में सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच अन्य लोगों को मामूली चोटें आई हैं।

चांपा से बिर्रा जा रहे थे सवार
प्राप्त जानकारी के अनुसार, चांपा से ऑटो में सवार होकर छह लोग बिर्रा की ओर जा रहे थे। नकटीडीह गांव के पास पहुंचते ही ऑटो अचानक बेकाबू हो गया और सड़क किनारे पलट गया, जिससे यह दर्दनाक हादसा हुआ।
मौके पर पहुंची पुलिस, शव भेजा गया मर्च्युरी
हादसे की सूचना मिलते ही बिर्रा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मर्च्युरी भिजवा दिया है। घायल लोगों को प्राथमिक उपचार दिया गया।
जांच में जुटी पुलिस
पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है। हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। प्रारंभिक तौर पर वाहन के अनियंत्रित होने की बात सामने आ रही है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



