
Surajpur: अनियंत्रित ट्रैक्टर घर में घुसा, 5 साल की मासूम की दर्दनाक मौत
सूरजपुर के रामानुजनगर थाना क्षेत्र में हादसा, इलाके में शोक का माहौल
छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। रामानुजनगर थाना क्षेत्र में पैरा लोड ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर एक घर में जा घुसा, जिससे घर के भीतर मौजूद 5 वर्षीय मासूम बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे के बाद पूरे गांव में मातम पसर गया है।
घर के अंदर मौजूद थी बच्ची
प्राप्त जानकारी के अनुसार, हादसे के समय बच्ची अपने घर के अंदर थी। अचानक तेज रफ्तार और अत्यधिक लोड से भरा ट्रैक्टर चालक के नियंत्रण से बाहर हो गया और सीधे घर की दीवार तोड़ते हुए अंदर घुस गया।

ट्रैक्टर की चपेट में आई मासूम
ट्रैक्टर की चपेट में आने से बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन उसे तत्काल इलाज के लिए ले जाने की तैयारी कर ही रहे थे कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
घटना से गांव में दहशत
इस हादसे के बाद इलाके में दहशत और शोक का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि ओवरलोड ट्रैक्टर और तेज रफ्तार वाहनों के कारण इस तरह की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं।
पुलिस ने शुरू की जांच
सूचना मिलने पर रामानुजनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर ट्रैक्टर चालक से पूछताछ शुरू कर दी है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



