March 4, 2026
मैट्रिमोनी साइट के जरिए महिला आरक्षक से दोस्ती, रेप और ब्लैकमेल का आरोप

मैट्रिमोनी साइट के जरिए महिला आरक्षक से दोस्ती, रेप और ब्लैकमेल का आरोप

Dec 14, 2025

शादी का झांसा देकर 4 लाख की वसूली, दिल्ली निवासी आरोपी फरार

राजधानी रायपुर में मैट्रिमोनी साइट के जरिए धोखाधड़ी, दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग का गंभीर मामला सामने आया है। पुरानीबस्ती थाना पुलिस ने एक महिला आरक्षक की शिकायत पर दिल्ली निवासी एक युवक के खिलाफ रेप, ब्लैकमेलिंग और ठगी का मामला दर्ज किया है। फिलहाल आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है, लेकिन पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है।

शादी डॉट कॉम से शुरू हुई जान-पहचान

पुलिस के अनुसार, पीड़िता एक विधवा महिला आरक्षक है। उसकी आरोपी से पहचान मैट्रिमोनी साइट शादी डॉट कॉम के माध्यम से हुई थी। आरोपी ने खुद को शादी के लिए इच्छुक बताते हुए संपर्क बढ़ाया और मोबाइल पर बातचीत शुरू की।

रायपुर आकर बढ़ाई नजदीकियां

लगातार बातचीत के बाद आरोपी रायपुर आया और महिला आरक्षक से मुलाकात कर नजदीकियां बढ़ाईं। इसी दौरान आरोपी ने अंतरंग तस्वीरें हासिल कर लीं और बाद में उन्हें वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया।

4 लाख रुपये की कर चुका है वसूली

पीड़िता की शिकायत के मुताबिक, आरोपी पिछले तीन-चार महीनों में अलग-अलग बहानों से करीब 4 लाख रुपये वसूल चुका है। बार-बार पैसों की मांग और धमकियों से परेशान होकर आखिरकार महिला आरक्षक ने पुलिस का दरवाजा खटखटाया।

रेप का भी लगाया आरोप

पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया है कि आरोपी ने शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। शिकायत के आधार पर पुरानीबस्ती पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गंभीर धाराओं में अपराध दर्ज कर लिया है।

आरोपी की तलाश में पुलिस

सीएसपी पुरानीबस्ती के अनुसार, आरोपी की पहचान दिल्ली निवासी के रूप में हुई है। उसकी गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए गए हैं और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर उसकी लोकेशन ट्रेस की जा रही है

एक अन्य मामले में भी FIR

इधर, टिकरापारा थाना पुलिस ने भी एक युवती की शिकायत पर मोबाइल फोन नंबर के आधार पर आरोपी के खिलाफ अश्लील तस्वीरें वायरल करने की धमकी, गाली-गलौज और पैसों की मांग के मामले में धारा 308 और 79 बीएनएस के तहत FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी का नाम-पता फिलहाल सामने नहीं आया है।

 

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix