
Raipur : लाखों के मोबाइल चोरी कांड का खुलासा, दो अंतर्राज्यीय आरोपी गिरफ्तार
रायपुर। रायपुर पुलिस ने मोबाइल चोरी की एक बड़ी वारदात का खुलासा करते हुए दो अंतर्राज्यीय आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से लगभग 3 लाख रुपये कीमत के 19 मोबाइल फोन जब्त किए गए हैं। यह कार्रवाई एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और चौकी सिलतरा पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा की गई।

सीसीटीवी व तकनीकी साक्ष्यों से मिली सफलता
मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर विशेष टीम गठित की गई। टीम ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले, तकनीकी साक्ष्य जुटाए और मुखबिर तंत्र सक्रिय किया।
उड़ीसा–आंध्र सीमा से दबोचे गए आरोपी
जांच के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी उड़ीसा और आंध्र प्रदेश की सीमा के पास छिपे हुए हैं। इसके बाद पुलिस टीम ने दबिश देकर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया।
तीन लाख के मोबाइल फोन जब्त
आरोपियों की निशानदेही पर 18 स्मार्टफोन और एक की-पैड मोबाइल फोन बरामद किया गया, जिसकी कुल कीमत लगभग 3 लाख रुपये आंकी गई है।

गिरफ्तार आरोपी
•भगतराम डोंगरी उर्फ रवि (42 वर्ष), निवासी कोरापुट, उड़ीसा
•मुशीर खान (44 वर्ष), निवासी पालघर, महाराष्ट्र
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇



