
Raipur में चाकू की नोक पर लूट, तीन बदमाश फरार
24 घंटे बाद दर्ज हुई एफआईआर
राजधानी रायपुर में लूट की एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। तेलघानी नाका चौक के पास बुधवार रात तीन अज्ञात बदमाशों ने चाकू की नोक पर एक व्यापारी से बाइक लूट ली। घटना के करीब 24 घंटे बाद गंज थाना पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज की है।

राजस्थान का रहने वाला है पीड़ित व्यापारी
पीड़ित व्यापारी राजस्थान का निवासी है और रायपुर में रहकर आइसक्रीम सप्लाई का काम करता है। वह अपने साथी के साथ काम खत्म कर घर लौट रहा था, तभी बदमाशों ने उसे निशाना बनाया।
ओवरब्रिज के पास दिया वारदात को अंजाम
जानकारी के अनुसार, यह घटना शाम करीब 7:30 बजे गुड़ियारी ओवरब्रिज के पास हुई। तीनों बदमाशों ने व्यापारी को रोका और चाकू दिखाकर उसकी बाइक लूट ली, फिर मौके से फरार हो गए।
पुलिस जांच में जुटी
घटना की सूचना मिलने के बाद गंज थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और बदमाशों की तलाश में जुटी हुई है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



