March 4, 2026
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को मिला एक और स्थायी न्यायाधीश, जस्टिस अरविन्द कुमार वर्मा ने ली शपथ

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को मिला एक और स्थायी न्यायाधीश, जस्टिस अरविन्द कुमार वर्मा ने ली शपथ

Dec 13, 2025

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय को शुक्रवार को एक और स्थायी न्यायाधीश मिल गया। न्यायमूर्ति अरविन्द कुमार वर्मा ने हाईकोर्ट के स्थायी जज के रूप में शपथ ग्रहण की। 12 दिसंबर की शाम हाईकोर्ट परिसर में आयोजित सादे समारोह में मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा ने अपने न्यायालय कक्ष में उन्हें शपथ दिलाई।

उच्च न्यायालय के सभी न्यायाधीश रहे उपस्थित 

इस अवसर पर छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के सभी न्यायाधीश उपस्थित रहे। उल्लेखनीय है कि विधि एवं विधायी कार्य विभाग, नई दिल्ली द्वारा 11 दिसंबर को अधिसूचना जारी कर न्यायमूर्ति अरविन्द कुमार वर्मा को छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय का स्थायी न्यायाधीश नियुक्त किया गया था, जिसके बाद औपचारिक रूप से शपथ ग्रहण संपन्न हुआ।

ये लोग शपथ ग्रहण समारोह में हुए शामिल 

शपथ ग्रहण समारोह में महाधिवक्ता विवेक शर्मा, अधिवक्ता, रजिस्ट्रार जनरल, हाईकोर्ट रजिस्ट्री के अधिकारी, छत्तीसगढ़ राज्य न्यायिक अकादमी और राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण से जुड़े न्यायिक अधिकारी भी मौजूद रहे। न्यायमूर्ति अरविन्द कुमार वर्मा के स्थायी न्यायाधीश के रूप में नियुक्त होने से छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय की न्यायिक क्षमता को और मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix