March 4, 2026
रायगढ़ में बड़ा हादसा: बालू से भरी ट्रैक्टर पलटी, 7 मजदूर दबे

रायगढ़ में बड़ा हादसा: बालू से भरी ट्रैक्टर पलटी, 7 मजदूर दबे

Dec 13, 2025

रायगढ़। शहर के ढिमरापुर क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। बालू से भरी ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पुल से नीचे पलट गई, जिससे ट्रैक्टर में सवार 7 मजदूर वाहन के नीचे दब गए। हादसे में दो मजदूरों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

बाइक चालक को बचाने के प्रयास में हुआ हादसा

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सामने से आ रहे एक बाइक चालक को बचाने के प्रयास में ट्रैक्टर चालक ने अचानक ब्रेक लगाया और नियंत्रण खो बैठा। इसके चलते ट्रैक्टर पुल से नीचे पलट गई और मजदूर उसके नीचे दब गए।

घायलों को मेडिकल कॉलेज में कराया गया भर्ती

हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बाहर निकाला गया। सभी घायल मजदूरों को इलाज के लिए रायगढ़ मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां दो की हालत गंभीर बनी हुई है।

पुलिस जांच में जुटी

घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस हादसे के कारणों की पड़ताल कर रही है और ट्रैक्टर चालक से पूछताछ की जा रही है।

दोपहर करीब 1 बजे हुआ हादसा

यह दुर्घटना शुक्रवार दोपहर करीब 1 बजे ढिमरापुर क्षेत्र में हुई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोग प्रशासन से सड़क सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम की मांग कर रहे हैं।

 

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix