March 5, 2026
रायगढ़: लापता किशोरी ओडिशा से सकुशल बरामद, आरोपी युवक गिरफ्तार

रायगढ़: लापता किशोरी ओडिशा से सकुशल बरामद, आरोपी युवक गिरफ्तार

Dec 13, 2025

चक्रधरनगर पुलिस को मिली बड़ी सफलता

रायगढ़ जिले के चक्रधरनगर थाना क्षेत्र से लापता हुई एक किशोर बालिका को पुलिस ने ओडिशा से सकुशल दस्तयाब कर लिया है। इस मामले में बालिका को बहला-फुसलाकर भगाने वाले आरोपी युवक को भी गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

24 नवंबर से थी किशोरी लापता

जानकारी के अनुसार, 25 नवंबर 2025 को बालिका की मां ने थाना चक्रधरनगर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि उनकी बेटी 24 नवंबर की शाम से घर से लापता है और आशंका जताई कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसे अपने साथ ले गया है।

अपराध दर्ज कर शुरू हुई जांच

मामले की गंभीरता को देखते हुए चक्रधरनगर पुलिस ने तत्काल अपराध क्रमांक 524/25 दर्ज कर लिया। पुलिस ने यह मामला धारा 137(2) बीएनएस के तहत पंजीबद्ध कर जांच शुरू की।

तकनीकी साक्ष्यों से ओडिशा तक पहुंची पुलिस

जांच के दौरान पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना के आधार पर बालिका की लोकेशन का पता लगाया। इसके बाद एक टीम को ओडिशा रवाना किया गया, जहां से किशोरी को सुरक्षित बरामद कर लिया गया।

आरोपी युवक गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजा गया

पुलिस ने बालिका को भगाने वाले आरोपी युवक को भी गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक प्रक्रिया के तहत रिमांड पर भेज दिया गया।

 

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix