March 5, 2026
Raipur: छत्तीसगढ़ कोल घोटाले में बड़ा एक्शन, फरार सीए राकेश कुमार जैन गिरफ्तार

Raipur: छत्तीसगढ़ कोल घोटाले में बड़ा एक्शन, फरार सीए राकेश कुमार जैन गिरफ्तार

Dec 13, 2025

EOW ने की चार्टर्ड अकाउंटेंट राकेश जैन की गिरफ्तारी

छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित कोल घोटाले में आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा (EOW) को बड़ी सफलता मिली है। मामले के आरोपी चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) राकेश कुमार जैन को EOW ने गिरफ्तार कर लिया है। राकेश जैन बीते 5 वर्षों से फरार था और उसके खिलाफ लुकआउट नोटिस भी जारी किया गया था।

रायपुर कोर्ट पहुंचते ही दबोचा गया आरोपी

शुक्रवार को जैसे ही राकेश जैन रायपुर स्थित कोर्ट पहुंचा, पहले से मौजूद EOW की टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को विशेष अदालत में पेश किया गया, जहां विशेष न्यायाधीश नीरज शर्मा ने मामले की सुनवाई की।

19 दिसंबर तक पुलिस रिमांड

कोर्ट ने आरोपी राकेश जैन को 8 दिनों की पुलिस रिमांड पर EOW को सौंप दिया है। रिमांड की अवधि 19 दिसंबर तक रहेगी। इस दौरान EOW उससे कोल घोटाले से जुड़े लेन-देन और अन्य आरोपियों के संबंध में गहन पूछताछ करेगी।

फर्जी कंपनियों के जरिए करोड़ों की अवैध वसूली

जांच में खुलासा हुआ है कि राकेश जैन ने फर्जी कंपनियों का जाल बिछाकर करोड़ों रुपये की अवैध कोयला वसूली की। वह कोल घोटाले से जुड़े आरोपियों तक अवैध रकम पहुंचाने में अहम भूमिका निभा रहा था।

हवाला के जरिए पहुंचाई गई रकम

EOW के मुताबिक, राकेश जैन ने अवैध कोल वसूली की रकम को हवाला नेटवर्क के जरिए मुख्य आरोपियों तक पहुंचाया। बदले में वह मोटा कमीशन लेता था। जांच में सामने आया है कि करीब 50 करोड़ रुपये को फर्जी खर्च दिखाकर नकद में बदला गया।

सूर्यकांत तिवारी तक पहुंची अवैध रकम

जांच एजेंसी के अनुसार, यह नकद रकम कोल वसूली के मुख्य आरोपी सूर्यकांत तिवारी तक पहुंचाई गई थी। राकेश जैन इस पूरे अवैध वित्तीय लेन-देन की कड़ी माना जा रहा है।

आगे और खुलासों की उम्मीद

EOW का मानना है कि राकेश जैन से पूछताछ में कोल घोटाले से जुड़े कई और बड़े खुलासे हो सकते हैं। मामले में अन्य आरोपियों की भूमिका और अवैध पैसों के नेटवर्क पर भी जांच तेज की जा रही है।

 

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix