
थाना बसंतपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई : एक वर्ष से फरार धोखाधड़ी के आरोपी की गिरफ्तारी
थाना बसंतपुर एवं सायबर सेल राजनांदगांव की संयुक्त टीम ने एक महत्वपूर्ण सफलता हासिल करते हुए पिछले एक वर्ष से फरार चल रहे धोखाधड़ी के आरोपी रोशन अहिरवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी शो रूम के हिसाब-किताब में गड़बड़ी कर 5,50,318 रुपये की धोखाधड़ी करने के बाद फरार हो गया था। पुलिस से बचने के लिए वह लगातार अलग-अलग राज्यों में छिपता फिर रहा था, जिसे सायबर सेल की तकनीकी मदद से ट्रेस कर पकड़ लिया गया।
आरोपी की गिरफ्तारी और न्यायिक प्रक्रिया
आरोपी रोशन अहिरवार, पिता मनोज कुमार अहिरवार, उम्र 24 वर्ष, निवासी राजकिशोर नगर अटल आवास क्रमांक 13, शीला पार्क के सामने, सरकंडा जिला बिलासपुर को पुलिस ने हिरासत में लेकर कड़ी पूछताछ की, जिसमें उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।
मामला क्या था? – पूरा विवरण
प्रार्थी ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उनका क्लब फोक्स मेन्स वियर शो रूम अनुपम नगर स्टेडियम के सामने स्थित है, जहां रोशन अहिरवार को मैनेजर (सेल्समैन) के रूप में नियुक्त किया गया था।
रोशन के जिम्मे—
•खरीदी-बिक्री
•हिसाब-किताब
•नकद लेन-देन
•बिक्री राशि जमा करने का कार्य।
कंपनी के अधिकृत कर्मचारियों द्वारा जब शो रूम का भौतिक सत्यापन किया गया तो पाया गया कि।
•60–70 हजार रुपये नगद,
•200 नग मेन्स वियर का सामान (टी-शर्ट, शर्ट, पैंट, ट्राउज़र, बेल्ट, रूमाल, मोजे)
कुल मूल्य लगभग 4,50,000 रुपये दुकान से गायब थे।
संपूर्ण धोखाधड़ी की राशि 5,50,318 रुपये पाई गई। इस पर थाना बसंतपुर में अपराध क्रमांक 431/24, धारा 318(4), 316(4) भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज किया गया।
पुलिस की त्वरित कार्रवाई
पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव सुश्री अंकिता शर्मा (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राहुल देव शर्मा, सीएसपी श्रीमती वैशाली जैन (भा.पु.से.) एवं सीएसपी श्री पुष्पेंद्र नायक के निर्देशन में विशेष टीम बनाई गई। थाना प्रभारी निरीक्षक एमन साहू के नेतृत्व में सायबर सेल की सहायता से आरोपी को बिलासपुर से पकड़ा गया। आरोपी ने पूछताछ में पूरी धोखाधड़ी की बात स्वीकार की।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇



