
Balrampur : धान खरीदी केंद्र में किसान की दर्दनाक मौत
बलरामपुर जिले के कुसमी स्थित धान खरीदी केंद्र में शुक्रवार सुबह एक बड़ी दुर्घटना हो गई। ट्रैक्टर की चपेट में आने से किसान की मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा लगभग सुबह 11 बजे के आसपास हुआ। मृतक किसान की पहचान ग्राम केदली निवासी हरीमोहन एक्का (65) के रूप में हुई है।
कैसे हुआ हादसा
जानकारी के मुताबिक, किसान हरीमोहन एक्का अपने ट्रैक्टर में धान लेकर खरीदी केंद्र पहुंचे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रॉली से धान की 4-5 बोरियां नीचे गिर गई थीं। हरीमोहन एक्का और ट्रैक्टर चालक इन बोरियों को उठाने के लिए ट्रैक्टर के इंजन और ट्रॉली के बीच पहुंचे थे। इसी दौरान अचानक ट्रैक्टर पीछे की ओर सरक गया, जिससे हरीमोहन एक्का उसके नीचे दब गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
घटनास्थल पर अफरा-तफरी
हादसे के बाद धान केंद्र में मौजूद किसानों और कर्मचारियों में अफरा-तफरी मच गई। तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



