
फरार वारंटियों पर दुर्ग पुलिस का बड़ा अभियान: 66 आरोपी गिरफ्तार
दुर्ग। जिला पुलिस ने फरार स्थायी एवं गिरफ्तारी वारंटियों की धरपकड़ के लिए शुक्रवार सुबह एक विशेष अभियान चलाया। इस अभियान में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। कुल 66 वारंटियों—26 स्थायी और 40 गिरफ्तारी वारंटियों—को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया, जहां से सभी को जेल भेज दिया गया है।
सुबह-सुबह छापेमारी, फरार आरोपी धराए
12 दिसंबर 2025 की प्रातः पुलिस ने जिलेभर में कौमिंग गश्त दौरान अलग-अलग थानों में पंजीबद्ध मामलों के फरार वारंटियों की तलाश के लिए एक साथ कार्रवाई शुरू की। पुलिस टीमों ने कई स्थानों पर दबिश देकर आरोपियों को गिरफ्तार किया।

स्थायी वारंटियों की गिरफ्तारी – थानोंवार विवरण
कुल 26 स्थायी वारंटियों को गिरफ्तार किया गया, जिनमें—
•दुर्ग – 4
•पुरानी भिलाई, जामुल, स्मृति नगर, नंदिनी – 3-3
•सुपेला, भिलाई नगर, भिलाई भट्टी – 2-2
•कुम्हारी, वैशाली नगर, मोहन नगर, अमलेश्वर – 1-1

गिरफ्तारी वारंटियों की गिरफ्तारी – थानोंवार विवरण
अभियान में 40 गिरफ्तारी वारंटियों को पकड़ा गया, जिनमें—
•निवाई – 6
•छावनी, सुपेला – 5-5
•दुर्ग – 4
•मोहन नगर – 3
•खुर्सीपार, वैशाली नगर, स्मृति नगर, भिलाई भट्टी, रानीतराई, अमलेश्वर, अंडा – 2-2
•भिलाई नगर, पुलगांव, मचानदूर – 1-1
सभी वारंटियों का फिंगरप्रिंट लेकर न्यायालय में पेश
पकड़े गए सभी 66 वारंटियों का फिंगरप्रिंट लिया गया और उन्हें न्यायालय में पेश किया गया, जहां से सभी को जेल भेज दिया गया।
अभियान की लगातार मॉनिटरिंग
अभियान में जिले के सभी थाना/चौकी प्रभारी के साथ पूरा पुलिस बल शामिल रहा। इस कार्रवाई की वरिष्ठ राजपत्रित अधिकारियों द्वारा लगातार निगरानी की गई, जिससे अभियान प्रभावी और सफल रहा।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇



