March 5, 2026
Durg : महाविद्यालय में घुसकर उत्पात मचाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

Durg : महाविद्यालय में घुसकर उत्पात मचाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

Dec 12, 2025

प्राचार्य कक्ष में घुसकर की तोड़फोड़, गाली-गुप्तार और धमकी
दुर्ग जिले में स्थित सेक्टर-7 भिलाई नगर के कल्याण स्नातकोत्तर महाविद्यालय में 9 दिसंबर 2025 को हंगामे की बड़ी घटना सामने आई। प्राचार्य डॉ. विनय शर्मा ने शिकायत में बताया कि परीक्षा फॉर्म परीक्षण और हस्ताक्षर का कार्य चल रहा था, तभी महाविद्यालय के पूर्व छात्र आकाश कनौजिया और उसके साथी दीपक पाल, आनंद यदु, नितेश गुप्ता, आशीष कालो, भौमित पटेल, अंशुल शर्मा तथा अन्य छात्र एकजुट होकर कॉलेज परिसर में घुस आए।

इन छात्रों ने अनाधिकृत प्रवेश कर नारेबाजी शुरू कर दी, साथ ही प्राचार्य कक्ष में घुसकर अश्लील गाली-गुप्तार, टेबल के कांच तोड़ने, शासकीय दस्तावेजों को उठाकर फेंकने और फाड़ने जैसी हरकतें कीं। आरोप है कि दस्तावेजों पर स्याही डालकर उन्हें नष्ट किया गया और प्राचार्य को जूते की माला पहनाने का प्रयास भी किया गया। यही नहीं, प्राचार्य के नेम प्लेट पर स्याही पोतकर उसे विरूपित किया गया तथा कार्यालय में धक्का-मुक्की कर वातावरण को तनावपूर्ण बना दिया। इस घटना से पूरे स्टाफ में दहशत का माहौल बन गया।

धारा 191(2), 221, 296, 324(1), 61(2) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज । शिकायत के बाद थाना भिलाई नगर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है। पुलिस ने तुरंत आरोपियों की खोजबीन शुरू की।

दो आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी
पुलिस ने घटनास्थल पर उपद्रव में शामिल दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है—
1.हरदीप पात्रे, 22 वर्ष, निवासी स्मृति नगर
2.दीपक पाल उर्फ दीपू, 23 वर्ष, निवासी शंकरपारा सुपेला

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix