
Balrampur : पति को नशे में जमीन लिखवाने की साजिश, रजिस्ट्र्री रोकने की मांग
महिला का आरोप—परिजन और बिचौलिये मिलकर धोखे से जमीन हड़पने की कोशिश कर रहे, प्रशासन से त्वरित हस्तक्षेप की अपील
छत्तीसगढ़ के एक गांव में रहने वाली कोरवा जनजाति की एक महिला ने जिला कलेक्टर के समक्ष गंभीर शिकायत दर्ज कराई है। महिला का आरोप है कि कुछ लोग उसके पति को नशे में धुत कर उसकी पैतृक जमीन को अपने नाम कराने की साजिश रच रहे हैं। वह चाहती है कि इस संदिग्ध रजिस्ट्र्री की प्रक्रिया को तुरंत रोका जाए ताकि परिवार की जमीन किसी भी तरह के धोखे का शिकार न हो।
महिला ने बताया कि उसका पति नशे का आदी है और इसी कमजोरी का फायदा उठाकर कुछ लोग उससे जबरन दस्तावेज़ पर हस्ताक्षर कराने की कोशिश कर रहे हैं। समय रहते जानकारी मिलने पर उसने प्रशासन से संरक्षण की मांग की है। कलेक्टर को दिए आवेदन में उसने रजिस्ट्र्री प्रक्रिया पर रोक लगाने, मामले की जांच कराने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। महिला ने यह भी कहा कि जमीन उसके परिवार की जीवन-यापन का एकमात्र साधन है और इसे किसी भी कीमत पर हड़पने नहीं दिया जाना चाहिए।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



