
DSP कल्पना शर्मा को लेकर चर्चा में आए दीपक टंडन के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी
DSP कल्पना शर्मा पर लगाए गए आरोपों के बीच बड़ा खुलासा
रायपुर। डीएसपी कल्पना शर्मा पर गंभीर आरोप लगाने वाले दीपक टंडन उर्फ अंबेडकर टंडन के खिलाफ नए तथ्य सामने आ रहे हैं। इसी बीच कोरबा की एक अदालत ने दीपक टंडन के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। दीपक पर पहले से ही ठगी और 420 के कई आरोप दर्ज हैं।
दो करोड़ के गिफ्ट और प्यार के झांसे का लगाया था आरोप
बता दें कि दीपक टंडन वही व्यक्ति है जिसने डीएसपी कल्पना वर्मा पर करीब 2 करोड़ रुपये के गिफ्ट लेने और उन्हें प्यार में फंसाने जैसे गंभीर आरोप लगाए थे। आरोप लगने के बाद मामला सोशल मीडिया और मीडिया में तेजी से वायरल हुआ था।

पत्नी पर भी लेन-देन धोखाधड़ी का आरोप
जानकारी के अनुसार दीपक की पत्नी बरखा टंडन के खिलाफ भी डीएसपी कल्पना वर्मा के पिता ने 40 लाख रुपये के लेन-देन फ्रॉड की शिकायत दर्ज कराई है। यह मामला फिलहाल अदालत में लंबित है।
स्क्रीनशॉट और कथित वीडियो साझा कर रहा था दीपक
मामले को तूल देने के लिए दीपक टंडन ने कथित चैट स्क्रीनशॉट और वीडियो पत्रकारों को उपलब्ध कराए थे। लेकिन अब उसके खिलाफ जारी गिरफ्तारी वारंट से स्थिति पूरी तरह बदल गई है।
पुलिस कार्रवाई तेज, जल्द होगी गिरफ्तारी
वारंट जारी होने के बाद पुलिस ने दीपक टंडन की तलाश तेज कर दी है। उसके खिलाफ कई मामलों में जांच जारी है और पुलिस जल्द ही उसे गिरफ्तार कर सकती है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



