March 5, 2026
Raipur: मामूली विवाद में धारदार हथियार से हमला

Raipur: मामूली विवाद में धारदार हथियार से हमला

Dec 12, 2025

 तिल्दा नेवरा पुलिस ने कुछ घंटों में दो आरोपी किए गिरफ्तार, हथियार और बाइक जप्त

रायपुर। तिल्दा नेवरा थाना क्षेत्र में मामूली विवाद के बाद धारदार हथियार से हमला करने की घटना सामने आई है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कुछ ही घंटों में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया। घटना में उपयोग किए गए दो धारदार हथियार और एक मोटर साइकिल, जिसकी कीमत लगभग 1 लाख रुपये बताई जा रही है, पुलिस ने बरामद कर ली है।

बिजली के वायर बोर्ड तोड़ने पर हुआ विवाद
जानकारी के अनुसार, मामला 10 दिसंबर 2025 की दोपहर का है। ग्राम बैकुंठ निवासी कैलाश वर्मा बैकुंठ में अपनी चिकन दुकान चलाते हैं। उनके दुकान में लगे बिजली के वायर बोर्ड और बल्ब को तोड़ने की बात को लेकर विवाद हुआ।

दो युवकों ने किया हमला
विवाद अचानक बढ़ गया और इसी दौरान ग्राम जलसो के निवासी टुकेश उईके उर्फ सिद्धु उईके (26) तथा सोहन उर्फ मोनू उईके (21) ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। घटना में पीड़ित को गंभीर चोटें आईं।

तुरंत हरकत में आई पुलिस
घटना की सूचना मिलते ही तिल्दा नेवरा पुलिस ने कार्रवाई शुरू की और दोनों आरोपियों को कुछ घंटों में हिरासत में ले लिया। आरोपियों को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

हथियार और बाइक जब्त
पुलिस ने आरोपियों के पास से हमला करने में प्रयुक्त दो धारदार हथियार और एक मोटर साइकिल भी जब्त की है। मामले की आगे की जांच जारी है।

 

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix