
Jajngir Champa में नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार
जांजगीर-चांपा। जिले की अकलतरा पुलिस ने नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी धीरेंद्र रात्रे को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को न्यायिक रिमांड में भेज दिया गया है।
शादी के नाम पर धोखा, वीडियो वायरल करने की धमकी
पुलिस के अनुसार आरोपी धीरेंद्र रात्रे नाबालिग को शादी का झांसा देकर लगातार शोषण करता रहा। इतना ही नहीं, वह पीड़िता को वीडियो वायरल करने की धमकी देकर डराता और ब्लैकमेल करता था।

कई गंभीर धाराओं में मामला दर्ज
घटना की शिकायत मिलने पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ BNS की धारा 137(2), 64(2) M, 65(1), 87 तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 4, 6 साथ ही आईटी एक्ट की धारा 67 (क) एवं 67 (ख) के तहत अपराध दर्ज किया है।
मोबाइल और बाइक जब्त, जांच जारी
गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने आरोपी के पास से मोबाइल फोन और बाइक जब्त की है, जिनका उपयोग वह धमकी देने और पीड़िता को फुसलाने में करता था।
मामले की आगे की जांच जारी है और पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी ने कहीं अन्य पीड़िताओं को भी निशाना तो नहीं बनाया।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



