
मारेडमिल्ली घाट में दर्दनाक हादसा: यात्रियों से भरी बस खाई में गिरी, 8 की मौत
सुकमा सीमा क्षेत्र में बड़ा हादसा, कई यात्री गंभीर रूप से घायल—राहत कार्य जारी
सुकमा। आंध्रप्रदेश के मारेडमिल्ली घाट में गुरुवार को एक भयावह सड़क हादसा हो गया, जिसमें यात्रियों से भरी बस अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। इस दर्दनाक दुर्घटना में 8 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। घटना सुकमा जिले से लगे आंध्र–सीमा क्षेत्र में होने के कारण स्थानीय ग्रामीणों और प्रशासन में हड़कंप मच गया।
स्थानीय प्रशासन ने शुरू किया रेस्क्यू ऑपरेशन
हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन, पुलिस और राहत दल तुरंत मौके पर पहुंचे। घायलों को सुरक्षित निकालकर नजदीकी अस्पताल भेजा गया, जहां उनका उपचार जारी है। कई यात्रियों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

अरुकु से चित्तूर जा रही थी बस
जानकारी के अनुसार, बस अरुकु से रायलसीमा के चित्तूर की ओर जा रही थी। मारेडमिल्ली घाट में पहुंचते ही बस अचानक अनियंत्रित हो गई और सीधा खाई में समा गई। दुर्घटना के बाद बस बुरी तरह क्षतिग्रस्त मिली।
हादसे के कारणों की जांच जारी
पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार, घाट मार्ग की तीखी ढलान और मोड़ दुर्घटना का कारण हो सकते हैं, हालांकि सही वजह जांच के बाद ही स्पष्ट होगी।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



