
Durg पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध नशीली दवाइयों के कारोबार का भंडाफोड़, 6 आरोपी जेल भेजे
भिलाई पुलिस ने ऑपरेशन विश्वास के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए भारी मात्रा में प्रतिबंधित नशीली दवाइयों की बरामदगी की है। पुलिस ने 840 अवैध नशीली टैबलेट जब्त करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।
अवैध नशीली दवाइयों की तस्करी पर बड़ी कार्रवाई
ऑपरेशन विश्वास अभियान के दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि दो युवक दादर स्थित ईंट भट्ठी के पास सफेद कैरी बैग में प्रॉक्सीको-स्पास जैसी प्रतिबंधित नशीली दवाइयों की अवैध बिक्री कर रहे हैं। सूचना की पुष्टि के बाद पुलिस टीम तुरंत मौके के लिए रवाना हुई और घेराबंदी कर दोनों संदेहियों को पकड़ा।

मुख्य आरोपियों की पहचान
पूछताछ में पकड़े गए दोनों आरोपियों ने अपने नाम बताए —
1.कमल किशोर उर्फ भीम, पिता परमानंद चौहान (19 वर्ष), निवासी दादर रोड, चरोदा।
2.चंद्रकांत साहू उर्फ पटवारी, पिता तारण साहू (20 वर्ष), निवासी संगम चौक, चरोदा।
पुलिस ने इनके कब्ज़े से 840 प्रतिबंधित टैबलेट, 3 मोबाइल फोन सहित कुल 3,36,000 रुपये की अवैध दवाइयां बरामद कीं।

पूछताछ में सामने आए और नाम
गिरफ्तार दोनों आरोपियों से पूछताछ के दौरान उन्होंने अपने अन्य साथियों के नाम बताए, जो इस अवैध कारोबार में शामिल थे। इसके आधार पर पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से चार और आरोपियों को हिरासत में लिया।
•नितेस दास, पिता ईशु दास (25 वर्ष), निवासी राजीव नगर।
•मनीष राज, पिता अक्षय राज (27 वर्ष), निवासी सूरज नगर।
•पारस साहू, पिता भगत साहू (24 वर्ष), निवासी रामनगर रायपुर।
•अब्दुल तसलीम, पिता अब्दुल सलीम (26 वर्ष), निवासी कबीर नगर चरोदा।
एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज
सभी आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 503/2025, धारा 22(सी), 27(ए), 8 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस द्वारा विधिवत कार्रवाई करते हुए सभी 6 आरोपियों को 11 दिसंबर 2025 को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर केंद्रीय जेल भेज दिया गया।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇



