
Rajnandgaon : नाबालिग बालक के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी की गिरफ्तारी
छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में एक गंभीर और संवेदनशील मामला सामने आया, जिसमें आरोपी बलवंत सुखदेवे ने नाबालिग बालक को अपने घर बुलाकर कथित रूप से दुष्कर्म किया।

घटना का विवरण
पीड़ित बालक के परिवार द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई जिसमें बताया गया कि आरोपी ने खजानी दिलाने के बहाने नाबालिग को जबरदस्ती अपने मकान में ले जाकर कपड़े से मुंह दबाकर दुष्कर्म किया। आरोपी ने इसके बाद जान से मारने की धमकी भी दी। तत्काल मामला 137(2), 351(2) बीएनएस, एवं 4(2) पाक्सो एक्ट की धाराओं के तहत दर्ज कर संवेदनशीलता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित किया गया।
पुलिस की कार्रवाई और गिरफ्तारी
पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राहुल देव शर्मा के मार्गदर्शन तथा नगर पुलिस अधीक्षक श्री पुष्पेन्द्र नायक के पर्यवेक्षण में चिखली पुलिस ने विभिन्न टीमों का गठन कर आरोपी की तलाश शुरु की। शिवनगर क्षेत्र में दबिश देकर आरोपी को उसके घर के एक कोने में छिपे हुए पाया गया।

आरोपी का जुर्म स्वीकारना और न्यायिक रिमांड
गिरफ्तार आरोपी बलवंत राव उर्फ सुखदेवे पिता स्व. केशव राव (उम्र 55 वर्ष) ने आरोप स्वीकार किए। अदालत में पेश करने के बाद आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



