March 5, 2026
Durg पुलिस ने शादी के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले आरोपी को गुजरात से किया गिरफ्तार

Durg पुलिस ने शादी के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले आरोपी को गुजरात से किया गिरफ्तार

Dec 11, 2025

पहले से तीन महिलाओं से कर चुका था शादी
दुर्ग पुलिस के थाना मोहन नगर ने एक ऐसे आरोपी को गिरफ्तार किया है, जो अपनी पुरानी शादियों को छुपाकर लगातार महिलाओं से धोखाधड़ी कर रहा था। आरोपी बीरेन्द्र कुमार सोलंकी (उम्र 54 वर्ष) पहले से तीन महिलाओं से विवाह कर चुका था, लेकिन खुद को अविवाहित बताकर नई महिलाओं को अपने जाल में फंसाता था।

झूठे विज्ञापन देकर महिलाओं को बनाता था शिकार

आरोपी अखबारों में झूठे शादी के विज्ञापन प्रकाशित करता था। इन विज्ञापनों के माध्यम से वह भरोसेमंद और सच्चा जीवनसाथी होने का दिखावा करता, और महिलाएं उसके छलावे में आ जाती थीं। वह लगातार अपना पता बदलकर अलग-अलग शहरों में छिपता फिर रहा था।
पीड़िता से 32 लाख रुपये हड़पे
थाने में दर्ज रिपोर्ट के अनुसार, पीड़िता को यह विश्वास दिलाकर कि वह अविवाहित है, आरोपी ने उससे शादी की और फिर अलग-अलग बहानों से भारी रकम ऐंठ ली। इस प्रकार आरोपी ने कुल लगभग 32 लाख रुपये की धोखाधड़ी की। पीड़िता द्वारा दिए गए कई पैसे आज भी वह ब्याज सहित चुका रही है।
लगातार ठिकाना बदलता रहा आरोपी, गुजरात से पकड़ा गया
धोखाधड़ी करने के बाद आरोपी अपना परिचय बदलकर गुजरात के विभिन्न स्थानों में छिपा हुआ था। थाना मोहन नगर पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और सतत निगरानी के आधार पर 11 दिसंबर 2025 को आरोपी को भुज (गुजरात) से गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपी का विवरण:
नाम: बीरेन्द्र कुमार सोलंकी
पिता: चमन सिंह सोलंकी
उम्र: 54 वर्ष
धोखाधड़ी व अन्य धाराओं में मामला दर्ज
थाना मोहन नगर में अपराध क्रमांक 343/2025 के तहत धारा 85, 318(4) बीएनएस में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है।

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix