
Chhattisgarh : नक्सल उन्मूलन अभियान में बड़ी सफलता, लमरा जंगल में दो स्थानों से भारी मात्रा में नक्सली डम्प सामग्री बरामद
राजनांदगांव रेंज में नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत सुरक्षा बलों को एक और महत्वपूर्ण सफलता मिली है। लगातार चलाए जा रहे सघन अभियान के बीच हाल ही में एमएमसी जोन के 12 नक्सलियों ने 08 दिसम्बर 2025 को आत्मसमर्पण किया था। आत्मसमर्पित माओवादियों से पूछताछ के दौरान उन्होंने पुलिस को लमरा जंगल (थाना बकरकट्टा क्षेत्र) में छुपाए गए नक्सली डम्प के बारे में अहम जानकारी दी।
सूचना के आधार पर सुरक्षा बलों ने तत्काल लमरा जंगल में तलाशी अभियान शुरू किया। तलाशी के दौरान दो अलग-अलग स्थानों पर मिट्टी के अंदर दबाकर रखी गई बड़ी मात्रा में हथियार, विस्फोटक और नक्सलियों द्वारा उपयोग की जाने वाली अन्य सामग्रियों का जखीरा बरामद किया गया। यह बरामदगी नक्सलियों की गतिविधियों पर बड़ी चोट माना जा रहा है।

बरामद सामग्री
•इंसास एलएमजी रायफल – 01 नग
•.303 रायफल – 02 नग (58 जिंदा राउंड)
•12 बोर गन – 01 नग (25 राउंड)
•बीजीएल – 01 नग (05 सेल में 04 जिंदा एवं 01 खाली)
•वर्दी कपड़े – 02 सेट
•पोच – 02 नग
•पिट्ठू बैग – 02 नग
•तिरपाल, मेडिकल सामग्री, नक्सली साहित्य एवं अन्य दैनिक उपयोग की सामग्री।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇



